महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी करवा चौथ की तैयारियों में लग गए हैं और आज मैंने करवा चौथ व्रत में पूजा के लिए जो जो सामग्री चाहिए होगी वो सारी सामग्री दिखाई है
करवा चौथ की पूजन सामग्री
- करवा चौथ के व्रत की पूजा के लिए सबसे पहले हमें एक चौकी चाहिए होगी।
तो देखिए आप इस तरह की चौकी - पत्ता जो भी आप बोलते हैं, आप ये ले लीजिए और इसके साथ ही आपको एक लाल रंग का कपड़ा ले लीजिए जो हमें पटड़े के ऊपर बिछाना है और उसके बाद हमें इसके ऊपर पूजा करनी होती है।
- करवाचौथ माता की फोटो लेनी होती है। तो देखिए इस तरह की फोटो मार्किट में बहुत आसानी से मिल जाती है। आप इस तरह की फोटो भी ले सकते हैं या कलैंडर भी ले सकते हैं तो देखिए इसमें कहानी लिखी हुई होती है। जो करवा चौथ की कथा होती है। आप वो भी इसमें पढ़ सकते हैं।
- इसके साथ ही हमें करवा लेना होता है तो देखिए मिट्टी का करवा है और इसमें से पानी जाने के लिए जगह छोड़ी हुई होती है तो इस तरह के करवे आपको मार्किट में बहुत आसानी से मिल जाएंगे। जब आप ये करवा लेंगे तो साथ में इसका एक ढक्कन मिलेगा और उसके साथ ही वो लोग आपको एक मिट्टी का दीया भी देंगे।
- इसके साथ साथ हमें एक मीठा का करवा लेना होता है। ये हमें खाली नहीं रखना होता है या तो आप इसमें खील डाले और पताशे रख ले ऊपर या तो चीनी रख लें। कुछ लोग ड्राइफ्रूट्स से भी इसको भर लेते हैं और जब हम मार्केट से लेकर आते हैं तो आजकल तो मार्केट में ये भरे हुए ही मिलते हैं। तो आप इस तरह का करवा एक जरूर ले लें। ये हमें सासु मां को देना होता है।
पूजा की थाली
- इसके बाद हम लोग पूजा की थाली तैयार करेंगे तो देखिए तिलक करने के लिए रोली लेनी है । चावल लेने हैं। इसके साथ कलावा लेंगे जो हमें करवे पर भी बांधना है और वस्त्र स्वरूप समर्पित भी करना है
- इसके बाद हम लोग कोई भी अनाज ले लेंगे आप एक कटोरी गेहूं ले ले या तो आप बाजरा भी ले सकते हैं। कहानी सुनने के लिए भी हमें इसकी जरूरत होगी और पूजा के लिए भी जरूरत होगी। साथ में देसी घी का दिया ले लेंगे और एक माचिस ले लेंगे।
- इसके बाद हम कुछ दक्षिणा ले लेंगे । साथ में हम भोग के लिए कोई भी मिठाई ले सकते हैं। पताशे ले ले। आप घर पर जो पकवान बनाएं वो भी ले सकते हैं।
- इसके साथ यहां पर छलनी ले लेंगे । रात को जो चांद की पूजा करेंगे। उस समय हमें चाहिए होगी । साथ में ही एक लोटा शुद्ध जल ले ले।
- इसके साथ साथ आप करवाचौथ माता के लिए श्रृंगार का सामान जरूर ले ले। आप 5, 7, 9 जितनी भी चीजें आप लेना चाहते हैं उतनी ले सकते हैं या आप 16 सिंगार ले ले। बाद में आप स्वयं इस सिंगार को यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही करवा चौथ माता के लिए चुनरी ले लेंगे।




