Top Post Ad

 नमस्कार। दोस्तो, किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर लेवल का ज्यादा बढ़ना या कम हो जाना नुकसानदायक होता है। मेडिकल टर्म में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हाइपर टेंशन कहते हैं और लो ब्लड प्रेशर की समस्या को हाइपो टेंशन कहते हैं। 




ये दोनों कंडीशन किसी भी इंसान के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट, ब्रेन और शरीर के कई जरूरी अंगों के बीच ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है। नॉर्मल रेंज से कम ब्लड का प्रेसर आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कई बार चक्कर आना। हाथ पैरों में झुनझुनाहट होना, आखों के सामने धुंधलापन के अलावा मितली और कमजोरी महसूस होती है। लो ब्लड प्रेसर की एक वजह आपका आहार भी हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो जो आप खाते है वह आपके पूरे स्वास्थ्य, हृदय और रक्तचाप पर असर डालता है। हाइपो टेंशन से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करने की कोशिश करें। यहां पर हम आपको ऐसे सात खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो आपके ब्लड ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे। 



Low bp me kya khana chahiye in hindi डाइट में शामिल करें 


अंडा 


वैसे तो अंडा बहुत सी समस्याओं का विकल्प है, लेकिन हाइपोटेंशन के मरीज के लिए यह सबसे अच्छा आहार माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी ट्वेल्व रेट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाती है। लो बीपी की स्थिति में विटामिन बी ट्वेल्व से समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे अंडा, हाइपोटेंशन रोगियों की डाइट का अहम हिस्सा होना चाहिए। 


डार्क चॉकलेट


चॉकलेट, बेशक आप स्वाद के लिए खाते हों, लेकिन डार्क चॉकलेट तब खाएं जब आपका बीपी लो हो जाए। इसमें फ्लेवोनॉयड्स नामक रसायनिक पदार्थ होता है, जिसमें शरीर के वजन और फैट के रक्त स्तर में बदलाव के बिना बढ़े हुए बीपी को कम करने की क्षमता होती है। 


अंगूर का जूस 


अंगूर जूस, हाइपोटेंशन के लक्षणों का इलाज करने में बहुत प्रभावी है। किसी भी स्थिति में बीपी लो होने पर अगर एक गिलास अंगूर का रस दिया जाए तो तुरंत आराम मिल सकता है। अंगूर के रस में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वेसल्स वाल को आराम देकर रक्तचाप को कम करने में मदद करेगा। 


तरल पदार्थो का ज्यादा सेवन 


लो ब्लड प्रेशर के मरीज को जितना हो सके तरल पदार्थ लेने चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से रक्त की मात्रा में कमी आती है। इसीलिए हाइड्रेट रहना बेहद जरुरी है। डॉक्टर ऐसे मरीजों को दिनभर में कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी के अलावा आप जूस, लस्सी, नारियल, पानी, अंगूर और तरबूज का सेवन भी कर सकते हैं। 


पनीर 


आपको पनीर पसंद हो या ना हो, लेकिन लो बीपी की समस्या होने पर ये आपकी बहुत मदद करेगा। लो बीपी होने पर अक्सर ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थों जैसे पनीर का सेवन करने का सुझाव दिया जाता है। यह नमक का अच्छा स्रोत है। 


कैफीन 


ब्लड प्रेसर बढ़ाने के लिए कैफीन को सबसे फायदेमंद माना गया है। अचानक से बीपी लो हो जाए तो मरीज को कॉफी देने के कुछ सेकंड बाद ही वह एक्टिव हो जाता है। खासतौर से अगर ब्लैक कॉफी उपलब्ध है तो इसे पीएं। यह आपकी हार्ट रेट को बढ़ाई गई है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाएगा। 


मुलेठी की चाय। 


लो बीपी की समस्या होने पर मुलेठी की चाय जरूर पीनी चाहिए। दरअसल, इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और हानिकारक फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने वाले गुण होते हैं, जो कब्जी से राहत देते हैं। इसे पीने से शरीर दुरुस्त रहता है और हाइपोटेंशन की शिकायत खत्म हो जाती है। 


Previous Post Next Post

Action Movies

INNER POST ADS

Hindi Reel (hindireel.com) – Exclusive Entertainment Site